गाजियाबाद का ये शिवमंदिर है बेहद खास, लंकापति रावण ने की थी यहां तपस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के हिंडन नदी के पास एक शिवमंदिर है। इस मंदिर का नाम दूधेश्वरनाथ मंदिर है। इस मंदिर में सदियों से भगवान शिव की दूध से आराधाना और दुग्धाभिषेक किया जा रहा है। इसलिए यहां स्थित मंदिर का नाम दूधेश्वरनाथ मंदिर पड़ गया। इस मंदिर की ये …

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के हिंडन नदी के पास एक शिवमंदिर है। इस मंदिर का नाम दूधेश्वरनाथ मंदिर है। इस मंदिर में सदियों से भगवान शिव की दूध से आराधाना और दुग्धाभिषेक किया जा रहा है। इसलिए यहां स्थित मंदिर का नाम दूधेश्वरनाथ मंदिर पड़ गया।

इस मंदिर की ये खासियत है कि यहां पौराणिक काल में रावण ने आराधना की थी। यहां रावण ने भगवान शिव की तपस्या की थी और उनके वरदान प्राप्त किया था। इस मंदिर की ये मान्यता है कि यहां पर जो भी फरियाद की जाती है वो जरूर पूरी होती है। इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने दूर दूर से भक्त आते हैं।

वर्तमान में ये मंदिर घनी आबादी के बीच स्थित है। यहां पौराणिक काल में रही हरनंदी नदी भी सिकुड़ कर काफी दूर चली गई है। कहा जाता है कि इसी नदी के पास में ये ज्योतिर्लिंग पाया गया था। यहां पर रावण के पिता विश्रवा ने भी कठोर तपस्या की थी। यहां पर न केवल भक्त बल्कि बड़े बड़े नेता भी जलाभिषेक करने आते हैं। यहां पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आ चुके हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के अभियान पर सांसदों को लिखा पत्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात