रामनगर: कोर्ट के आदेश पर चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रणवीर सिंह भंडारी हाल निवासी ग्राम गौजानी स्थायी निवासी ग्राम सासों पोस्ट मासी थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल ने तहरीर में बताया कि पिछले साल रामनगर निवासी …

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रणवीर सिंह भंडारी हाल निवासी ग्राम गौजानी स्थायी निवासी ग्राम सासों पोस्ट मासी थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल ने तहरीर में बताया कि पिछले साल रामनगर निवासी चार लोगों द्वारा लाखों रुपये लेकर मकान खरीदने की बात हुई थीं लेकिन बाद में वह लोग मुकर गए और फोन भी उठाना बंद कर दिया। उन्होंने इस बात की शिकायत सितंबर 2021 में कोतवाली पुलिस से भी की थी।

उन्होंने बताया कि रामनगर कोर्ट के आदेश पर शमीम निवासी-पुरानी आबकारी बम्बाघेर नीमा बिष्ट हाल निवासी ग्राम ढेला, ललित मोहन हाल निवासी ग्राम ढेला, मोहम्मद राशिद निवासी पुरानी आबकारी बम्बाघेर द्वारा धोखाधडी से मकान बेचने के नाम पर 29 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की और मकान भी नहीं दिया और लिये गये रुपये भी वापस नहीं किए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दी है।

संबंधित समाचार