जसपुर: दोहरा हत्याकांड – आत्महत्या करने से पहले अपने बच्चों से मिला था सोनू
जसपुर, अमृत विचार। दोहरे हत्याकांड का आरोपी सोनू आत्महत्या करने से पहले बहन के घर जाकर अपने बच्चों से मिला था। रविवार को अपनी पत्नी व सास की हत्या करने से पहले सोनू ने अपने पुत्रों स्पर्श (70, ओम (5) व पुत्री स्तुति (15) को उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित एक गांव में अपनी बहन …
जसपुर, अमृत विचार। दोहरे हत्याकांड का आरोपी सोनू आत्महत्या करने से पहले बहन के घर जाकर अपने बच्चों से मिला था। रविवार को अपनी पत्नी व सास की हत्या करने से पहले सोनू ने अपने पुत्रों स्पर्श (70, ओम (5) व पुत्री स्तुति (15) को उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित एक गांव में अपनी बहन सोनिया के यहां छोड़ आया था ।
सोनू आत्महत्या करने से पहले सोमवार को अपनी बहन के घर पर अपने बच्चों से मिल कर उन्हें दुलार करने गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने अपनी बहन से उसकी दुकान व मकान बेचकर उसके बच्चों का पालन-पोषण व पढ़ाई अच्छी तरह से करा देने की बात कही।
पत्नी व सास के तीजे के दिन की आत्महत्या
जसपुर। एक तरफ मंगलवार को सोनू की पत्नी नीशू व सास जयंती का तीजा था, वहीं उसने मंगलवार को ही उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली । उसकी ससुराल पक्ष के लोग मृतका नीशू व सास जयंती की अस्थियां विसर्जित कर रहे थे, तभी जसपुर पुलिस ने उन्हें फोन पर सोनू द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना दी ।
