रुद्रपुर: नकली अपोलो पाइप की सूचना पर छापा, दुकानदार फरार
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय में पाइप की ब्रांडेड कंपनी अपोलो के नकली माल बिकने की सूचना पर कंपनी के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के साथ मंगलवार को प्रीत विहार स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। दुकान से नकली पाइप बरामद होने पर दुकानदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय में पाइप की ब्रांडेड कंपनी अपोलो के नकली माल बिकने की सूचना पर कंपनी के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के साथ मंगलवार को प्रीत विहार स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। दुकान से नकली पाइप बरामद होने पर दुकानदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ करने पर दुकान के बगल से गोदाम मिला है। जहां ताला लगा हुआ है। एरिया मैनेजर ने पुलिस से शिकायत कर गोदाम सील कराने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रुद्रपुर में कुछ लोग मिलकर ब्रांडेड अपोलो की पाईप डुप्लीकेट तैयार कर सस्ते रेट पर बेच रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर अपोलो पाइप कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर सुशील ने कोतवाली पुलिस के साथ मंगलवार की सुबह रामपुर रोड स्थित प्रीत विहार में एक दुकान में छापेमारी की। दुकान की तलाशी में एक नकली पाइप भी बरामद हुई।
इसके बाद आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दुकान स्वामी का एक गोदाम भी है, जिसमें इसी दुकान का सामान रखा है। एरिया सेल्स मैनेजर सुशील शर्मा ने बताया कि सितंबर माह से उनके पास शिकायत आ रही है। जिसमें रुद्रपुर में अपोलो की पाइप पांच से छह प्रतिशत सस्ते रेट में बेची जा रही है।
जिसके बाद वह पुलिस के साथ यहां पहुंचे। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो पता चला गोदाम स्वामी नहीं है। ऐसे में दो लोगों पर शक की सुई गई है। एक तो दुकानदार जिसकी दुकान से नकली पाइप बरामद हुई है दूसरा गोदाम स्वामी जो लापता है। पुलिस ने ताला तोड़ गोदाम की छानबीन करने की बात कही, लेकिन वहां टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
