रुद्रपुर: मामूली विवाद के चलते व्यापारी के घर पर किया हमला
रुद्रपुर, अमृत विचार। आरआर क्वाटर के रहने वाले एक व्यापारी ने बीती देर रात कुछ युवकों पर अचानक घर पर हमला करने और बाहर खड़ी क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। आरआर क्वाटर के रहने वाले एक व्यापारी ने बीती देर रात कुछ युवकों पर अचानक घर पर हमला करने और बाहर खड़ी क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार 34 आरआर क्वाटर रुद्रपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि बीती देर रात एक बजे के करीब वह अपने घर पर सो रहा था कि तभी कुछ हमलावरों ने चैनल गेट खोलकर घर में घुसने की कोशिश की। दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला। तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर ने घर के नीचे खड़ी कार पर तलवारों से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रपुर निवासी मग्गू और आकाश तिवारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी युवकों की तालाश की जा रही है।
