पंतनगर: एसटीएफ ने दस किलो डोडा के साथ यूपी के दो तस्कर किया गिरफ्तार
पंतनगर, अमृत विचार। एसटीएफ ने यूपी के दो नशा तस्कर भाईयों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एसटीएफ ने 10.14 ग्राम डोडा बरामद किया है। दोनों तस्कर बरेली से डोडा यहां लाकर बेचने की फिराक में थे। एसटीएफ उनसे अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर …
पंतनगर, अमृत विचार। एसटीएफ ने यूपी के दो नशा तस्कर भाईयों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एसटीएफ ने 10.14 ग्राम डोडा बरामद किया है। दोनों तस्कर बरेली से डोडा यहां लाकर बेचने की फिराक में थे। एसटीएफ उनसे अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसटीएफ सीओ पूर्णिमा गर्ग व कुमांऊ प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत एसटीएफ को मुखबिर से बरेली के दो तस्करों की सूचना मिली। जिसके बाद एसटीएफ ने पंतनगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंतनगर थाना क्षेत्र अंर्तगत नगला तिराहे के पास से चेकिंग शुरू कर दी।
तभी दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आते हुए दिखाई दिये। रोकने पर वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10.140 किलो डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजवीर व रमेश उर्फ रामू निवासी शाहजहांपुर निवासी यूपी बताया।
तस्करों ने बताया कि वह डोडा बरेली से उत्तराखण्ड तस्करी के लिये लाये थे। पूर्व में कई बार वह यहां डोडा सप्लाई कर चुके है। पुलिस उनसे विस्तृत पूछताछ में लगी हुई है। ड्रग्स तस्करों के इस नेटवर्क के खुलासे में आरक्षी गुणवंत सिंह ने विशेष भूमिका निभाई है। इस दौरान पुलिस टीम में थाना पंतनगर के एसआई कुंदन सिंह, सिपाही भोपाल सिंह, राजेंद्र कोरंगा, एसटीएफ के सिपाही गुणवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह कनवाल, प्रमोद रौतेला, नवीन कुमार और राजेंद्र सिंह महरा शामिल थे।
