विकास के मामले में मिसाल बनकर उभरा है यूपी: राजनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कुछ साल पहले तक बीमारू राज्य के तौर पर देश में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास के मामले मिसाल बन कर उभरा है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में यह साफ …

बलिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कुछ साल पहले तक बीमारू राज्य के तौर पर देश में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास के मामले मिसाल बन कर उभरा है।

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में यह साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर इतिहास लिखने जा रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने जितनी तेजी से विकास कार्य किये हैं, उतना अन्य किसी दलों ने अब तक नहीं किया है। रक्षामंत्री ने प्रदेश के विकास का आंकड़ा बताते हुए कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार 2017 में बनी प्रदेश के विकास का आकार 12वें स्थान पर था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतना तेजी से विकास कार्य किया कि यूपी के विकास का आकार दूसरे स्थान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि हम दो वर्ष के भीतर सभी घरों में नल व जल देने के साथ ही सभी को पक्का मकान देने का संकल्प पूरा करेंगे।

लक्ष्मी जी हाथी, साइकिल और हाथ पर नहीं बल्कि कमल पर सवार होकर आती है। सरकार की योजनाओं के रूप में वह हर घर में मकान, नल, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, महीने में दो बार राशन के रूप लक्ष्मी जी आना शुरू कर दी हैं।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बदलाव किया है कि अब सरकार के योजनाओं का पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के खातों व हाथों में पहुंचता है। उन्होंने कोरोना के महामारी में विदेशी मुल्कों की दुर्दशा बयां करते हुए कहा कि हमने वैक्सीन बनाकर न केवल सभी का मुफ्त बैक्सीनेशन किया, बल्कि दूसरे देशों को भो निर्यात करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का सम्मान ऊँचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, अभिषेक कर चढ़ाई बेलपत्री

 

संबंधित समाचार