आजमगढ़: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़। जिले में नाबालिग 3 लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म मामले की सूचना पीड़ित के परिवार ने 28 फरवरी को सराय थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष मौर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया …
आजमगढ़। जिले में नाबालिग 3 लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म मामले की सूचना पीड़ित के परिवार ने 28 फरवरी को सराय थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष मौर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
भागने की फिराक में आरोपी
पुलिस ने बताया दुष्कर्म करने वाला आरोपी भागने की फिराक में है। रास्ते में पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू की तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। जिसके बाद फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी ने दुष्कर्म का अंजाम एक ट्यूबवेल पर दिया है। इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े-जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, चार साल बाद दोनों के बीच होगी टी20 सीरीज
