बरेली: डेढ़ हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, 1 युवक कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को करीब 1600 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें अभी तक केवल एक व्यक्ति में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद युवक को होम आईसोलेशन में भेज दिया गया है। अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। बाहर …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को करीब 1600 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें अभी तक केवल एक व्यक्ति में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद युवक को होम आईसोलेशन में भेज दिया गया है। अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
बाहर से आने वालों की हो रही सैम्पलिंग
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस स्टैंड, पुराना रोडवेज आदि जगहों पर लगातार कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कैंप लगाए जा रहे है। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को विभाग ने करीब 1600 लोगों की सैंपलिंग की जिसमें 1 युवक पाजिटिव आया है। वह युवक एक निजी कंपनी में काम करता है। कोविड सर्विलांस प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 26 सक्रिय मामले है।
इसे भी पढ़ें-
