गरमपानी: अवैध शराब बिक्री से चढ़ा महिलाओं का पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। गांवों में बिक रही अवैध शराब को लेकर आखिरकार महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। घंघरेठी गांव में महिलाओं ने नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया कि छोटे-छोटे बच्चे तक नशे की जद में आ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर उग्र आंदोलन …

गरमपानी, अमृत विचार। गांवों में बिक रही अवैध शराब को लेकर आखिरकार महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। घंघरेठी गांव में महिलाओं ने नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया कि छोटे-छोटे बच्चे तक नशे की जद में आ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में अवैध शराब बिक्री धड़ल्ले से जारी है। ब्लाक मुख्यालय के समीपवर्ती गांव की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर गांव में नारेबाजी की। कहा कि शराबियों के आतंक से गांव का माहौल खराब होता जा रहा है। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। बाद में बैठक कर अगली रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया गया। सत्तर वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी देवी ने शराब बिक्री पर नाराजगी जताई। गांव की सावित्री देवी, रेखा देवी, बबली देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, राधा, आनंदी, कमला देवी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार