हल्द्वानी: नोटिस अवधि खत्म, शुरू नहीं हुआ जमीन का अधिग्रहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी प्रोजेक्ट के तहत नोटिस की समय सीमा खत्म होने के बाद भी जमीन के अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। अधिकारी विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने की इंतजार कर रहे हैं। मतगणना खत्म होने के बाद जमीन अधिग्रहण कार्य शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है। 1975 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी प्रोजेक्ट के तहत नोटिस की समय सीमा खत्म होने के बाद भी जमीन के अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। अधिकारी विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने की इंतजार कर रहे हैं। मतगणना खत्म होने के बाद जमीन अधिग्रहण कार्य शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है।

1975 में शुरू हुई जमरानी बांध परियोजना के लिए अब तक जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ा रहे हैं। 22 दिसंबर को प्रशासन ने छह गांवों की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए धारा-11 लागू की। इसके तहत ग्रामीणों को दो माह में जमीन अधिग्रहण होने का नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिस की समय सीमा खत्म होने के बाद अभी तक अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

प्रोजेक्ट के ईई बीबी पांडेय ने बताया कि चुनावों के कारण जमीन के अधिग्रहण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मतगणना खत्म होने के बाद अधिग्रहण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजनाओं से जुड़ी लगभग सभी जरूरी अनुमति विभागों से मिल चुकी हैं। केवल वन विभाग स्तर-2 एवं नेशनल टाइगर कनर्वजन नेशनल अथॉरिटी से अनुमति नहीं मिली है। दोनों से अनुमति के लिए प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही अनुमित मिल जाएगी और प्रोजेक्ट के कार्य में और तेजी आ जाएगी।

संबंधित समाचार