नानकमत्ता: खेत में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। खेत मे काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनाम भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपलिया पिस्तौर निवासी नरेन्द्र पुत्र नत्थू लाल मंगलवार को गेहूं के खेत मे काम करने गया …

नानकमत्ता, अमृत विचार। खेत मे काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनाम भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपलिया पिस्तौर निवासी नरेन्द्र पुत्र नत्थू लाल मंगलवार को गेहूं के खेत मे काम करने गया था। शाम को उसकी पत्नी चाय देने के बाद घर वापस आ गई। लेकिन रात अधिक होने जब उसकी पत्नी पार्वनी ने फोन लगाया तो उससे संपर्क नहीं हो सका।

इसके बाद पार्वती अपनी बेटी के साथ उसे ढूंढने खेत में पहुंची तो वह संदिग्ध हालात में नाली में गिरा मिला। शोरशराबा सुन ग्रामीण खेत पर पहुंचे और नरेंद्र को तुरंत अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र अपने पीछे दस वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे को छोड़ गया है।

संबंधित समाचार