अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने खाया देसी ‘पोहा’, बोलीं-‘मुंबई’ की याद दिला दी..
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल हैंडल से कई फोटो, नए प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, वह अपने फैंस को हमेशा अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देसी पोहा और …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल हैंडल से कई फोटो, नए प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, वह अपने फैंस को हमेशा अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देसी पोहा और कई इंडियन फूड से भरी नाश्ते की प्लेट शेयर किया है, साथ ही उन्होंने बताया है कि उन्हें अमेरिका में अपने घर मुबंई की याद आ गई।
पीसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी से ‘पोहे’ से भरी प्लेट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – “LA में ‘पोहा’, जिससे मुझे मुंबई की याद दिला दी,” इसके साथ ही हाथ जोड़े और रेड हार्ट इमोजी के साथ उस रेस्टोंरेट का थैंक्यू कहा है, जहां से उनका पोहा आया है।

देसी गर्ल को इंडियन फूड काफी पंसद है। उन्होंने ये भी बताया था कि न्यूयॉर्क में बना ‘सोना’ नाम का उनका अपना रेस्टोरेंट भी है। जहां वह अक्सर देसी डिश का मजा लेती रहती हैं।
