रामपुर: प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया
रामपुर, अमृत विचार। प्रेम-प्रसंग के चलते कक्षा 11 के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। छात्र की हत्या करने के बाद उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाया गया था। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव तालिकाबाद निवासी कुंवरपाल विकास खंड में सफाईकर्मी है उसका पुत्र विवेक कक्षा 11 का छात्र …
रामपुर, अमृत विचार। प्रेम-प्रसंग के चलते कक्षा 11 के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। छात्र की हत्या करने के बाद उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाया गया था।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव तालिकाबाद निवासी कुंवरपाल विकास खंड में सफाईकर्मी है उसका पुत्र विवेक कक्षा 11 का छात्र था। 14 जनवरी की शाम को घर से लापता हो गया था। जिसकी तलाश के लिए पिता ने तहरीर भी दी थी। दो दिन के बाद विवेक का शव अधजली अवस्था में तालिकाबाद के चड्डा फॉर्म से बरामद हुआ था।
मृतक के पिता कुंवरपाल के अनुसार गांव जाहिदपुर निवासी राजू और उसके पिता महीपाल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर विवेक की हत्या कर शव को छुपा दिया था। मृतक के पिता कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद हत्या का खुलासा कर दिया था। जहां दोनों ने मृतक छात्र से युवती के प्रेम प्रसंग होने की बात कबूली थी। उसके बाद दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। दोनों का चालान कर दिया गया था।शाहबाद प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
ये भी पढ़ें:- रेलवे में नौकरी करने का है सपना तो जल्द करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स
