बहराइच: तेंदुए ने गाय का किया शिकार, नहीं पहुंचे वनकर्मी, ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज के सोमागौढी गांव में देर रात को जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने ग्रामीण के बंगले में बंधी गाय का शिकार कर लिया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के ग्राम सोमई गौढी गांव में बुधवार रात को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने …

बहराइच। मोतीपुर रेंज के सोमागौढी गांव में देर रात को जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने ग्रामीण के बंगले में बंधी गाय का शिकार कर लिया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के ग्राम सोमई गौढी गांव में बुधवार रात को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने ग्राम पंचायत के मजरा मितानपुरवा निवासी रमेश भंडारी के बंगले में बंधी गाय को हमला कर मार डाला।

सुबह बंगले में गाय का शव न देख ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर मवेशी का अस्थि पंजर पड़ा मिला। इस पर सभी को तेंदुए के हमले की जानकारी हुई। सभी ने तेंदुआ के हमला करने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन सूचना के बाद भी वन कर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं। वहीं तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नगर निगम की कार्रवाई में फंसा चौकीदार, पुलिस ने निकाला बाहर

संबंधित समाचार