हरदोई: छिपकली जैसा दिखने वाले जानवर का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
हरदोई। नगर के रेलवेगंज बालामऊ के सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव और शुभम ने कस्बे से एक मॉनिटर लिजार्ड अर्थात छिपकली की तरह दिखने वाला पशु को रेस्क्यू किया है। बताया जाता है कि यह पानी या खाने की तलाश में जंगल से बाहर आ गया होगा। सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद इसको कछौना के वन दरोगा …
हरदोई। नगर के रेलवेगंज बालामऊ के सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव और शुभम ने कस्बे से एक मॉनिटर लिजार्ड अर्थात छिपकली की तरह दिखने वाला पशु को रेस्क्यू किया है।
बताया जाता है कि यह पानी या खाने की तलाश में जंगल से बाहर आ गया होगा। सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद इसको कछौना के वन दरोगा सुशील कुमार व अन्य रेंज कर्मचारियों के साथ जंगल में छोड़ दिया गया है। यह एक बड़ी छिपकली की तरह होता है। जोकि जहरीला नहीं होता है, जिसके चलते इससे लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह एक अनुसूचित पशु की श्रेणी में आता है जिसको बचाया जाना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े-हरदोई। गैस रिफिलिंग करते समय ओमनी वैन में लगी आग, गैस सिलेंडर फट कर आसमान में उछला
