रामनगर: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी से झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी यूपी निवासी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार को युवती ने पुलिस को …

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी से झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी यूपी निवासी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गुरुवार को युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पहले मुरादाबाद निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। बताया कि युवक उसे कई बार फोन करता था। फोन में ही आरोपी ने उससे शादी करने को कहा। बताया कि कुछ समय पहले वह किसी काम से चंड़ीगढ़ गई थी।

युवक के कहने पर वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रूक गई। आरोप लगाया कि इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर एक होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए। वह उससे मिलने काशीपुर व रामनगर आता था। बताया कि बीते दिनों उससे युवक से शादी करने को कहा तो आरोपी ने दहेज में कार, आभूषण की मांग रख दी। बताया कि दहेज नहीं लाने पर शादी से इंकार कर दिया।

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जैकी सागर निवासी जगतपुर सरकरा मुरादाबाद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार