भवाली में 70 फिट नीचे खाई में गिरा डंपर
भवाली, अमृत विचार। भवाली के पास रात 2 बजे भवाली से खैरना की तरफ़ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर 70 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। चालक लोगों की मदद से चालक को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार प्रकाश चन्द्र 26 निवासी करकोटक भीमताल डंपर संख्या यू के 04 सी ए 7752 भवाली …
भवाली, अमृत विचार। भवाली के पास रात 2 बजे भवाली से खैरना की तरफ़ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर 70 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। चालक लोगों की मदद से चालक को अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार प्रकाश चन्द्र 26 निवासी करकोटक भीमताल डंपर संख्या यू के 04 सी ए 7752 भवाली से खैरना माल लेने जा रहा था। पास से गुजर रहे, वाहन को पास देने की वजह से 70 फिट नीचे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगो ने 108 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। डंपर में चालक अकेला था। जिसे लोगो की मदद से सीएचसी लाया गया।
सीएचसी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि मरीज के सर और कमर में चोटे आई थी। जिसके बाद मरीज को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया था। स्थानीय निवासी एस के खन्ना ने बाताया कि उन्होंने अचानक किसी वाहन के गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर आये। अंधेरा होने की वजह से सिर्फ खाई की तरफ जलती लाइटे दिखी।
जिसके बाद जल्द 108 को कॉल कर हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद चालक को अस्पताल लेजाया गया।
एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि डंपर में चालक अकेला था।
