हल्द्वानी: काठगोदाम डिपो के फोरमैन से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काशीपुर डिपो के एक कर्मचारी ने काठगोदाम डिपो के सीनियर फोरमैने से मारपीट कर दी। इस मामले में फोनमैन ने आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। काठगोदाम निवासी इशम सिंह रोडवेज के काठगोदाम वर्कशॉप में सीनियर फोरमैन के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि गुरुवार को काशीपुर डिपो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काशीपुर डिपो के एक कर्मचारी ने काठगोदाम डिपो के सीनियर फोरमैने से मारपीट कर दी। इस मामले में फोनमैन ने आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है।

काठगोदाम निवासी इशम सिंह रोडवेज के काठगोदाम वर्कशॉप में सीनियर फोरमैन के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि गुरुवार को काशीपुर डिपो में तैनात काशीपुर निवासी कौशर अली किसी काम के सिलसिले में वर्कशॉप आया था।

यहां कौशर ने शराब पी और नशे में इशम सिंह से भिड़ गया। विरोध करने पर उसने इशम सिंह को पीट दिया, जिसके बाद इशम ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। मामले की जांच रहे काठगोदाम थाने के एसआई अमर पाल ने बताया कि कौशर पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा