हल्द्वानी: बनभूलपुरा से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा के आजादनगर से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लाइन नंबर 16 निकट लाल मस्जिद आजाद नगर निवासी मो. इकराम और अब्दुल रशीद ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रियां एक मार्च को घर से बिना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा के आजादनगर से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लाइन नंबर 16 निकट लाल मस्जिद आजाद नगर निवासी मो. इकराम और अब्दुल रशीद ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रियां एक मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गईं। तलाश के बावजूद उनका सुराग नहीं लगा।
