लखनऊ: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के हत्यारों की तलाश जारी, पुलिस ने सभी थानों को भेजे सीसीटीवी फुटेज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत एसबीआई कॉलोनी में गत 17 फरवरी को घर में घुस कर 76 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ललित मोहन पांडे की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारों के बारे में अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले के 15 दिनों के बाद भी पुलिस हत्यारों की पहचान तक …

लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत एसबीआई कॉलोनी में गत 17 फरवरी को घर में घुस कर 76 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ललित मोहन पांडे की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारों के बारे में अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले के 15 दिनों के बाद भी पुलिस हत्यारों की पहचान तक नहीं कर सकी है। पर हत्यारों की धरपकड़ के पुलिस की ओर से शहर के सभी थानों को हत्यारों के सीसीटीवी फुटेज भेजे गए हैं।

सीसीटीवी में चेहरे साफ नहीं, पहचानने में हो रही दिक्कत

पुलिस ने बताया कि ललित मोहन के घर के बाहर से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ था। इसमें तीन युवक दिख रहे हैं। दो युवक रेकी करते व एक घर में घुसते दिखा है। पर में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं हो पा रहे हैं। एक्सपर्ट वीडियो एडीटर की मदद से यथासंभव वीडियो को साफ करवाकर सभी थानों को भेजा गया है।

बनवाए जा रहे स्केच

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों के स्केच आर्टिस्ट के माध्यम से संभावित स्केच बनवाए जा रहे हैं। जिन्हें सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।

सीसीटीवी फुटेज को डेवलपकर दूसरे थानों को भी भेजा गया है। आरोपियों के स्केच भी तैयार किये गए हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

-सैय्यद अली अब्बास, सहायक पुलिस आयुक्त, अलीगंज

यह भी पढ़ें; लखनऊ: वेदप्रकाश ने खुद ही फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार