IND vs SL: विराट कोहली का 100वें टेस्ट में सम्मान, राहुल द्रविड़ ने सौंपी कैप, पत्नी अनुष्का शर्मा भी बनी गवाह
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह करियर का 100वां टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बन गए हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने …
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह करियर का 100वां टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बन गए हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने उन्हें सम्मानित किया। कोहली को 100वां टेस्ट खेलने के लिए स्पेशल कैप सौंपी। मोहाली में सम्मान के दौरान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं।
#TeamIndia Head Coach Rahul Dravid presents @imVkohli with his 100th baggy blue to commemorate his 100th appearance in whites.#VK100 | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/PVFhsbe4Rj
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद कोहली ने कहा, ”वर्तमान समय में हम तीनों प्रारूपों और आईपीएल में जितना क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए अगली पीढ़ी मेरे से यह सीख ले सकती है कि मैंने शीर्ष प्रारूप में 100 मैच खेले।” जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ी पाबंदियों के कारण द्रविड़ ने कोहली को स्मारिका कैप और चमचमाता स्मृति चिन्ह सौंपा। इस दौरान कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और भाई विकास कोहली भी स्टैंड में मौजूद थे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरूण धूमल और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थे। कोच द्रविड़ ने लंबे समय तक खेलने की कोहली की क्षमता की सराहना की और उसे ‘दोगुना करने’ को कहा।

कोहली ने कहा, ”यह मेरे लिए विशेष लम्हा है। मेरी पत्नी यहां हैं और मेरा भाई भी। सभी को काफी गर्व है। यह टीम खेल है और यह आपके बिना संभव नहीं हो पाता।” उन्होंने कहा, ”बीसीसीआई को भी धन्यवाद।” कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से कोहली को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विराट कोहली ने टेस्ट मैच से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘जीवन के बारे में कोई कयास नहीं लगाया जा सकता। आप कभी सोच भी नहीं सकते कि भविष्य में कितने अद्भुत पल आपके जीवन में आने हैं।
What a moment to commemorate his 100th Test appearance in whites ??
Words of appreciation from the Head Coach Rahul Dravid and words of gratitude from @imVkohli??#VK100 | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/zfX0ZIirdz
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
वहीं शुक्रवार सुबह बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इस पूर्व कप्तान को ऐसा खिलाड़ी करार दिया जिसने टेस्ट क्रिकेट को नए सिरे से परिभाषित किया। उन्होंने कहा, ”उनकी यात्रा भावना, जज्बे, प्रतिबद्धता और समर्पण का संयोजन है। टेस्ट क्रिकेट को नए सिरे से परिभाषित करने और इसमें नया जीवन डालने वाले व्यक्ति विराट कोहली को एतिहासिक टेस्ट के लिए बधाई। चलिए एक साथ मिलकर जश्न मनाएं। ”
ये भी पढ़ें : IND vs SL : मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला ने की वापसी
