नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर रॉड मार्श, 74 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श का निधन हो गया है। उन्हें एक हफ्ता पहले क्वीन्सलैंड में धर्मार्थ कार्यों के लिए पैसा जुटाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। तेज गेंदबाज डेनिस लिली के साथ मार्श की जोड़ी शानदार थी। इन दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श का निधन हो गया है। उन्हें एक हफ्ता पहले क्वीन्सलैंड में धर्मार्थ कार्यों के लिए पैसा जुटाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। तेज गेंदबाज डेनिस लिली के साथ मार्श की जोड़ी शानदार थी। इन दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 95 शिकार किए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष लैकलेन हेंडरसन ने कहा, ‘यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बेहद दु:खद दिन है और उन सभी के लिए जिन्हें रोड मार्श से प्यार था और उनकी सराहना करते थे।’ मार्श 74 साल के थे। रॉड मार्श को निधन के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजली दी है।
Sad to hear the news that Rod Marsh has passed. He was a legend of our great game & an inspiration to so many young boys & girls. Rod cared deeply about cricket & gave so much-especially to Australia & England players. Sending lots & lots of love to Ros & the family. RIP mate❤️
— Shane Warne (@ShaneWarne) March 4, 2022
टेस्ट के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल शेन वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, ‘रॉड मार्श के जाने की खबर सुनकर दुखी हूं। वे हमारे खेल के लेजेंड्स थे और काफी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया। रॉड को क्रिकेट की बहुत परवाह थी और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को। रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार भेजना।’
We are deeply saddened by the passing of Rod Marsh.
A brilliant wicketkeeper and hard-hitting batter, Rod's contribution to Australian cricket was outstanding and he will be truly missed.
Our thoughts are with his wife Ros, children Paul, Dan and Jamie and his many friends. pic.twitter.com/DXR0rEyZjx
— Cricket Australia (@CricketAus) March 4, 2022
1947 में जन्मे मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेले थे। संन्यास लेने के समय मार्श दुनिया के सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर थे। उनके नाम 96 टेस्ट मैच में 355 शिकार थे। अभी वे ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर हैं। 416 शिकार के साथ एडम गिलक्रिस्ट पहले और 395 शिकार के साथ इयान हीली दूसरे नंबर पर हैं। 2016 तक उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता की भी भूमिका निभाई थी।
