हल्द्वानी: पांच मार्च तक ले लें प्रवेश, फिर नहीं मिलेगा मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल के बाद अब कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में शैक्षिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं। प्रवेश, सत्यापन, आईकार्ड समेत सभी चीजों का कार्य इन दिनों कॉलेज में चल रहा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी छात्र-छात्राओं से अपील की जा रही है कि वह अपना जो भी काम निपटाना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल के बाद अब कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में शैक्षिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं। प्रवेश, सत्यापन, आईकार्ड समेत सभी चीजों का कार्य इन दिनों कॉलेज में चल रहा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी छात्र-छात्राओं से अपील की जा रही है कि वह अपना जो भी काम निपटाना हो उसे निपटा लें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे कॉलेज प्रबंधन से सपंर्क कर सकते हैं।

इसके साथ ही जिन छात्र-छात्राओं ने द्वितीय और तृतीय वर्ष में एडमिशन या प्रवेश नहीं लिया है वह पांच मार्च तक प्रवेश लेना सुनिश्चित कर लें। इसके बाद किसी को भी मौका नहीं दिया जाएगा। कॉलेज में इन दिनों उन सभी कार्यों को निपटाया जा रहा है जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

इस बार कई चीजें ऑनलाइन कर दी गई हैं इसमें कई छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरने, फीस भरने आदि में दिक्कतें आ रही हैं, इसके लिए कॉलेज में ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग से काउंटर खोले गए हैं जहां पर विद्यार्थियों की यह सभी दिक्कतें दूर की जा रही हैं। इसके अलावा कॉलेज प्रबंधन की ओर से अपील की गई है किसी भी विद्यार्थी को यदि दिक्कत हो तो वह सीधे प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।

मतगणना केंद्र होने से भटक रहे विद्यार्थी
इन दिनों एमबीपी कॉलेज में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया है। इस वजह से अपने विभिन्न कार्यों को निपटाने के लिए कॉलेज पहुंच रहे विद्यार्थियों को इधर से उधर भी भटकना पड़ रहा है। दरअसल इन दिनों एक तरफ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया है और दूसरी तरफ कॉलेज प्रबंधन अपने कार्यों को निपटा रहा है। ऐसे में लंबे समय से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को खुद के कार्यों को पूरा करवाने के लिए कॉलेज परिसर में भी इधर से उधर भटकना भी पड़ रहा है।

एमए के फार्म भरने शुरू
कुमाऊं विश्वविद्यालय में एमए के छात्रों के फार्म भरने शुरू हो गए हैं। वेबसाइट में दिक्कत आने की वजह से कई दिनों से छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर परेशान रहे कि उनका फार्म सब्मिट होगा या नहीं, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से फार्म भरने की तिथि को बढ़ाया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिल गई है। गुरुवार से एमए के सभी विद्यार्थियों के फार्म भरने शुरू हो गए हैं।

संबंधित समाचार