खटीमा: शादी का झांसा दे दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका एक युवक से वर्ष 2014 …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका एक युवक से वर्ष 2014 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 2019 को सगाई भी हुई।

आरोपी युवक वर्ष 2014 से ही शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2 मार्च वह अपने परिवार के लोगों के साथ आरोपी युवक के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने बताया कि दीपक ने शादी कर ली है। जबकि उसकी शादी भी इसी माह होना तय थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार