रुद्रपुर: भीड़ एकत्रित कर लगा रहे थे सट्टा, एसओजी ने दो दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी पुलिस ने दो सट्टेबाजों को थाना ट्रांजिट कैंप से गिरफ्तार किया है। जिनके मोबाइल पर एसओजी को लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। साथ ही करीब चार हजार रुपये कैश, सट्टे की पर्ची, रजिस्टर और मोबाइल बरामद किये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी पुलिस ने दो सट्टेबाजों को थाना ट्रांजिट कैंप से गिरफ्तार किया है। जिनके मोबाइल पर एसओजी को लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। साथ ही करीब चार हजार रुपये कैश, सट्टे की पर्ची, रजिस्टर और मोबाइल बरामद किये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम एसओजी को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सट्टे के कारोबार की सूचना मिली। जिस पर एसओजी टीम ने शिवनगर श्मशान घाट के पास खाली प्लॉट में छापा मारा। जहां टीम को प्लॉट में एक टेंट में भीड़ दिखी। एसओटी टीम वहां पहुंची तो देखा कि इनमें से दो व्यक्ति सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस को देख वहां जमा लोगों की भीड़ में भगदड़ मच गई। सटोरियों ने भागने का प्रयास किया। एसओजी टीम ने भागकर दो सटोरियों को दबोच लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया।

तलाशी लेने पर उनके पास से 4090 रुपये कैश, सट्टे की पर्चियां, रजिस्टर, मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम थाना ट्रांजिट कैंप निवासी गौरव कश्यप और नवाबगंज बरेली हाल निवासी शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप निवासी पंकज कुमार बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, सिपाही ललित कुमार, भपेंद्र रावत, गणेश पांडे और राजेंद्र कश्यप शामिल थे।

गौरव है गिरोह का सरगना
एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि दबोचे गये सट्टेबाजों में गौरव कश्यप गिरोह का सरगना है और नौकरी पर युवकों को रखकर अवैध सट्टे का कारोबार करवाता है। वही मौके से गिरोह का सदस्य राजू भाग निकला है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

व्हाट्सएप के जरिये चलाते थे कारोबार
एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि गौरव कश्यप के मोबाइल फोन की जांच करने पर विभिन्न नंबरों के माध्यम से व्हाट्सएप पर लाखों रुपयों के अवैध सट्टे के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस इन नंबरों और राजू कश्यप से पूछताछ में लगी हुई है।

संबंधित समाचार