हरदोई: तीसरे दिन भी जारी रही अवस्थी ब्रदर्स के घर IT की रेड, सभी के मोबाइल भी किए गए जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गुटखा कारोबारी के यहां पड़े आईटी टीम के छापे की पड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अवस्थी बंधुओं को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उनके सारे मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। वहीं आईटी टीम की सुरक्षा के लिए पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। छापे के दौरान बहुत कुछ हाथ …

हरदोई। गुटखा कारोबारी के यहां पड़े आईटी टीम के छापे की पड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अवस्थी बंधुओं को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उनके सारे मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। वहीं आईटी टीम की सुरक्षा के लिए पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। छापे के दौरान बहुत कुछ हाथ लगने की बातें सामने आ रही है। लेकिन आईटी टीम के अफसर इस बारे में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। उन्होंने फिलहाल मीडिया से दूरी बना रखी है।

बताते चलें कि बुधवार की सुबह शहर में गुटखा कारोबारी सुधीर अवस्थी व प्रवीण अवस्थी के यहां आईटी टीम ने छापा मारा। कई गाड़ियों से वहां पहुंची आईटी टीम को देख कर कारोबारियो में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह से शुरू हुई छानबीन के दौरान 3.50 करोड़ की नगदी बरामद की गई। जबकि टीम ने कारोबार से जुड़े अहम दस्तावेज़ अपने कब्ज़े में ले लिए हैं। गुटखा कारोबारी के सभी ठिकानों को खंगालने का सिलसिला जारी है।

टीम ने अवस्थी बंधुओं को कड़ी निगरानी में रखा है। उनके सारे मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं। वहीं टीम की सुरक्षा के लिए पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। वैसे कौन-कौन सी अहम चीज़े हाथ लगी है ? कोई भी इस सवाल का जवाब देने से कतरा रहा है। कहा जा रहा है कि टीम को बहुत सी अहम चीज़े हाथ लगी है। जबकि टीम का कोई भी ज़िम्मेदार इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने मीडिया से खासी दूरी बना रखी है।

स्टेट बैंक में जमा की गई नगदी

आईटी टीम की छापामारी के दौरान गुटखा कारोबारी के यहां से बरामद की गई करोड़ों की नगदी भारतीय स्टेट बैंक में जमा कर दी गई है।आईटी टीम के अफसरों ने अपनी मौजूदगी में सारी नगदी बैंक में जमा की। नगदी जमा करने के दौरान बैंक को पहले ही कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था।

यह भी पढ़े:पीलीभीत: पति पर वैश्यावृत्ति और देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

संबंधित समाचार