हल्द्वानी: मतगणना में चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करें
हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्वाचन विभाग ने 10 मार्च को होने वाली मतणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना में लगे कर्मचारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को काउंटिंग के तीनों पोस्टल बैलेट, ईवीएम और (ईटीपीबीएस) की बारीकियां बताई गई। शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में मास्टर ट्रेनर्स ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्वाचन विभाग ने 10 मार्च को होने वाली मतणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना में लगे कर्मचारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को काउंटिंग के तीनों पोस्टल बैलेट, ईवीएम और (ईटीपीबीएस) की बारीकियां बताई गई।
शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में मास्टर ट्रेनर्स ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए मतगणना में तैनात किए कर्मचारियों को मतगणना का सैद्धांतिक व प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। नोडल अधिकारी कार्मिक ईटीपीबीएस राहुल साह व नोडल कार्मिक एचबी चंद ने बताया कि मतदान उन्होने बताया कि मतदान तीन प्रकार से किया गया है पोस्टल बैलेट, इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट (ईटीपीबीएस) व ईवीएम से इसलिए काउंटिंग भी इन तीनों की ही की जाएगी।
कार्मिकों को भी प्रशिक्षण में तीनो प्रकार की मतगणना की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्होंने कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट, इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम को बारीकी से समझाया।
ईवीएम के रेंडमाइजेशन की भी जानकारी दी गई। कर्मचारियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। उन्होंने कहा कि काउंटिंग में संयम, लगन और सहनशीलता बरतना जरूरी है तभी त्रुटि रहित काउंटिंग संभव हो पाएगी। इसलिए इसमें किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि काउंटिंग में केंद्रीय चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
