जसपुर: पुलिसकर्मी पर बहन से अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। एक युवक ने कोतवाली के कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी पर अपनी बहन के साथ अभद्रता किये जाने का आरोप लगाया है । इधर आरोपी पुलिस कर्मी ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती फैज-ए आम रोड निवासी अकील अहमद पुत्र शकील अहमद ने विगत …

जसपुर, अमृत विचार। एक युवक ने कोतवाली के कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी पर अपनी बहन के साथ अभद्रता किये जाने का आरोप लगाया है । इधर आरोपी पुलिस कर्मी ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।

नगर के मोहल्ला नई बस्ती फैज-ए आम रोड निवासी अकील अहमद पुत्र शकील अहमद ने विगत 4 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी, कि कोतवाली के कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी ने 2 फरवरी को उसकी बहन के साथ उस समय अभद्रता की, जब वह चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए अपने छोटे भाई कफील अहमद का मोबाइल फोन लेने कोतवाली गई थी और पुलिस कर्मियों द्वारा सही जबाव न दिए जाने पर उसने वहां पुलिस कर्मियों की वीडियो बनाई थी।

इधर, इस सम्बन्ध में आरोपी पुलिस कर्मी ने बताया कि जब उक्त युवती से बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद तलाशी लिये जाने पर उसके पास से मोबाइल नहीं मिला था। इस पर वह कार्यालय में आक्रामक हो कर वीडियो बनाने लगी । ऐसा करने से मना किये पर वह और ज्यादा क्रोधित हो गई। साथ ही उसकी शिकायत करने की धमकी देती हुई चली गई ।

संबंधित समाचार