बागेश्वर: काफलीगैर पोस्टऑफिस जांच के चलते तीन दिन तक उपभोक्ताओं के लिए बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। काफलीगैर पोस्टऑफिस जांच के चलते तीन दिन तक उपभोक्ताओं के लिए बंद है। अल्मोड़ा से आए अधिकारी खातों और पासबुकों की जांच कर रहे हैं। यहां तैनात पोस्टमास्टर कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त हैं। कई उपभोक्ता पोस्टमास्टर के घर भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने खातों में गड़बड़ी …

बागेश्वर, अमृत विचार। काफलीगैर पोस्टऑफिस जांच के चलते तीन दिन तक उपभोक्ताओं के लिए बंद है। अल्मोड़ा से आए अधिकारी खातों और पासबुकों की जांच कर रहे हैं। यहां तैनात पोस्टमास्टर कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त हैं। कई उपभोक्ता पोस्टमास्टर के घर भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने खातों में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मालूम हो कि गत दिनों निरीक्षण के दौरान एक उपभोक्ता ने खातों में गड़बड़ी की शिकायत की और जांच की मांग की थी।

इसके बाद अल्मोड़ा मुख्य डाकघर से तीन कर्मचारी दीपक गोस्वामी, सुशील वर्मा व पीके कांडापाल जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को भी सुबह से कर्मचारी खातों और पासबुकों की जांच करने में जुट गए। इधर, खाते अधिक होने के कारण जांच में समय लग रहा है। खाताधारकों का कहना है कि जांच में स्थानीय पोस्टमास्टर सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

कई लोग उनके घर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कई खाताधारकों के पासबुकों को पहले अपने पास रखा तथा अब उन्हें खो दिया है। जांच के चलते अब पोस्टऑफिस को सोमवार तक के लिए खाताधारकों के लिए बंद कर दिया है। फिलहाल लेन-देन बंद हो गया है। यह पोस्टऑफिस ताकुला फोस्टऑफिस के तहत संचालित होता है।

वहां के पोस्टमास्टर भी जांच में आए हैं। खाताधारक कैलाश सिंह, भूपेश रौतेला, भूपाल रौतेला, कुंदन लाल, भूपाल सिंह, गणेश भट्ट ने निष्पक्ष जांच की मांग कर खाताधारकों को न्याय दिलाने की मांग की है।

काफलीगैर पोस्टऑफिस में खातों और पासबुक की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। खाते अधिक होने के कारण मिलान में समय लग रहा है। किसी भी खाताधारक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी राशि उन्हें पूरी मिलेगी। जांच में सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील भी की जा रही है। – बीएस भंडारी, डाक अधीक्षक अल्मोड़ा।

संबंधित समाचार