रुद्रपुर: आधी रात को जिला अस्पताल में दुत्कारी गई गर्भवती महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में आधी रात को मानवता शर्मसार हो गई। गुरुवार की रात गर्भवती महिला को अस्पताल स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। काफी मिन्नतों के बाद भी जब स्टाफ का मन नहीं पसीजा और महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये। महिला ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में आधी रात को मानवता शर्मसार हो गई। गुरुवार की रात गर्भवती महिला को अस्पताल स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। काफी मिन्नतों के बाद भी जब स्टाफ का मन नहीं पसीजा और महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये। महिला ने ऑपरेशन के बाद पुत्र को जन्म दिया।

शहर के ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर नौ शिवनगर निवासी महेंद्र पाल अपनी पत्नी अमरवती को लेकर गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अमरवती को प्रसव पीड़ा हो रही थी।

महेंद्र पाल के अनुसार, जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ ने अमरवती की हालत खराब बताते हुए उसे भर्ती करने से मना कर दिया। दो घंटे तक मिन्नतों के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये। शुक्रवार सुबह अमरवती ने पुत्र को जन्म दिया। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएस पंचपाल ने कहा है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।

संबंधित समाचार