मुरादाबाद : एसटीएफ ने दबोचा संभल में हुई लूट का वांछित चेतन, 25 हजार का था इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसटीएम के हत्थे चढ़ा चेतन संभल में हुई लूट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। संभल पुलिस की नाकामी के बाद मामले में एसटीएफ को लगाया गया …

मुरादाबाद,अमृत विचार। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसटीएम के हत्थे चढ़ा चेतन संभल में हुई लूट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। संभल पुलिस की नाकामी के बाद मामले में एसटीएफ को लगाया गया था। एसटीएफ की बरेली यूनिट ने शुक्रवार को चेतन को आशियाना में ढाप वाले मंदिर के पास से दबोच लिया। चेतन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी का निवासी है।

25 हजार का इनामी चेतन

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा आदर्श कालोनी निवासी चेतन शातिर बदमाश है। उसने आठ दिसंबर को संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र में त्यागी पेट्रोल पंप के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने रामनिवास नामक व्यक्ति से दो लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार करके संभल पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली थी। जबकि चेतन इस मामले में फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार करके सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: खेत में मिले चारा लेने गए वृद्ध दंपति के शव, हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार