Ukraine Russia war: भारतीयों को सुरक्षित निकालने के रूस ने यूक्रेन में किया सीजफायर का ऐलान
यूक्रेन। रूस-यूक्रेन के बीच जंग के 10वें दिन यानी शनिवार को रूस की ओऱ से सीजफायर का ऐलान किया गया है। जंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस ने सीजफायर का फैसला लिया गया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि जब …
यूक्रेन। रूस-यूक्रेन के बीच जंग के 10वें दिन यानी शनिवार को रूस की ओऱ से सीजफायर का ऐलान किया गया है। जंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस ने सीजफायर का फैसला लिया गया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। वहीं यूक्रेन में चारो तरफ धमाकों की आवाज, हवाई फाइटरों की गूंज और तबाही के इस मंजर ने यूक्रेन के लोगों का दिल दहला दिया है।
अब तक 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर भाग चुकें है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक हफ्ते पहले 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सख्त मिलिट्री एक्शन शुरू करने का ऐलान किया था। जिसके बाद युद्ध शुरू हो भी गया। इसके बाद से लगातार रूस के जवान यूक्रेन की तरफ कूच कर रहे हैं। वहीं हवाई हमलों से यूक्रेन के बुलंद हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश जारी है।
ये भी पड़ें-
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर किया कब्जा, गोलीबारी के बाद विकिरण नहीं
