आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘झुंड’ में काम करने के लिए भरवाई हामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महानायक अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। वह फिल्म झुंड में एक एनजीओ के फाउंडर विजय बरसे की भूमिका में हैं। विजय बरसे ‘स्लम सॉकर’ एनजीओ के संस्थापक हैं। विजय बरसे …

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महानायक अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। वह फिल्म झुंड में एक एनजीओ के फाउंडर विजय बरसे की भूमिका में हैं।

विजय बरसे ‘स्लम सॉकर’ एनजीओ के संस्थापक हैं। विजय बरसे ने अपने एनजीओ के जरिए स्लम के बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी है। इसके साथ ही वह उनकी जिंदगी को संवारने का काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को इस भूमिका को निभाने के लिए मनाया था। अमिताभ बच्चन के पास जाने से पहले यह फिल्म आमिर खान को ऑफर हुयी थी। कहानी सुनने के बाद उन्होंने इसे न सिर्फ अमिताभ बच्चन के पास भेजी बल्कि इस भूमिका को निभाने के लिए भी अमिताभ को मनाया ।

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मुझे याद है, जब मैंने आमिर खान से इसपर चर्चा की थी। उन्होंने मुझे कहा था कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए और आप जानते हैं जब आमिर खान कोई बात रखते हैं तो क्या होता है।

पढ़ें- Jamia Millia Islamia में ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार