कोंकणा सेन शर्मा के साथ ‘सूप’ में काम करेंगे मनोज बाजपेयी
मुंबई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही वेबसीरीज ‘सूप’ में मनोज वाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की मुख्य भूमिका है। सूप एक डार्क कॉमेडी क्राइम ड्रामा है। सूप की शूटिंग शुरू हो गयी है। नेटफ्लिक्स ने वेब सीरीज सूप का ऑन लोकेशन वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की है। ‘सूप’ में मनोज और कोंकणा …
मुंबई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही वेबसीरीज ‘सूप’ में मनोज वाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की मुख्य भूमिका है। सूप एक डार्क कॉमेडी क्राइम ड्रामा है। सूप की शूटिंग शुरू हो गयी है।
नेटफ्लिक्स ने वेब सीरीज सूप का ऑन लोकेशन वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की है। ‘सूप’ में मनोज और कोंकणा पति-पत्नी के किरदारों में हैं। कोंकणा का किरदार स्वाति शेट्टी एक बेहद खराब कुक है, जो एक दिन अपना रेस्तरां खोलने का सपना देख रही है, लेकिन उसका पति प्रभाकर उसकी ख्वाहिशों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं रखता है। सूप में सयाजी शिंदे भी अहम किरदारों में दिखेंगे।
पढ़ें- आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘झुंड’ में काम करने के लिए भरवाई हामी
