यूपी के विकास के लिए भाजपा का दोबारा सत्ता में आना जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का दोबारा आना जरूरी है। जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के दुद्धी बाजार में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि …

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का दोबारा आना जरूरी है। जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के दुद्धी बाजार में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यदि प्रदेश और क्षेत्र का विकास कराना है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं। पिछले पांच वर्षों में जनता ने प्रदेश में बड़ा परिवर्तन देखा है।

2017 के पहले बिजली के दर्शन दुर्लभ थे जबकि आज बिजली कोई मुद्दा ही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना का फ्री टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन की व्यवस्था की गयी। अगर एसपी, बीएसपी की सरकार होती तो सारी चीजें ब्लैक हो जातीं और पैसा उनके गुर्गों की जेब में चला जाता। कोरोना कालखण्ड में गरीबों को माह में दो बार राशन , तेल सहित अन्य वस्तुएँ मिल रही हैं यदि सपा या बसपा की सरकार होती तो आदिवासियों, वनवासियों, गिरिवासियों और ग़रीबों का राशन स्वयं खा जाते। एसपी के गुंडे लूट लेते और बीएसपी के तो हाथी का हाई पेट इतना बड़ा है कि खा जाता।

सीएम योगी ने कहा कि अभी तो शुरुआत है, इस बार सरकार आने पर उज्ज्वला योजना में ग़रीबों को होली , दिवाली पर फ़्री सिलेंडर दिया जाएगा। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए बसों में यात्रा फ्री की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए पानी फ्री मिलेगा। बेटियों की पढ़ाई के लिए दी जाने वाली राशि को 15000 से बढ़कर 25000 रूपये किया जाएगा। ग़रीबों की बेटियों के विवाह के लिए निर्धारित राशि को 50000 से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया जाएगा।

पिछले पाँच सालों में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और दो करोड़ को स्वरोज़गार उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले पाँच साल में हर घर के एक युवक को नौकरी अथवा स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। पेयजल संकट की चर्चा करते हुए हर घर नल योजना के तहत सभी घरों को शुद्ध आर ओ का पानी पहुंचाने की बात कही। स्वास्थ्य सुविधा के लिए सोनभद्र में मेडिकल कालेज अतिशीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। इसीक्रम में हर अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ो को घर व शौचालय आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि माफिया और गुंडों के विरुद्ध उनका बुलडोज़र चलता रहेगा कोई भी माफिया किसी गरीब और कमजोर की ज़मीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। विकास करने के साथ हाई विस्थापितों की समस्याओं का भी समाधान करेंगे। उन्होंने कहाकि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी और गिरिवासी बाहुल्य होने के कारण उन्होंने भगवान राम को आदिवासियों और गिरिवासियों द्वारा वनवास काल में सहयोग को जोड़ते हुए उन्हें भगवान राम का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आयी तो हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार उपलब्ध करा सकती है।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी रविवार को पुणे मेट्रो समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता