बलिया: एसओ ने दयाशंकर सिंह को दी शुभकामनाएं, वीडियो हुआ वायरल, ASP ने कहा- मामले की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। एसओ दुबहड़ आरके सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा छाया है।  वीडियो में थानाध्यक्ष आरके सिंह बलिया नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना दे रहे हैं। वह दोनों हाथ जोड़कर दयाशंकर को नमस्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपका थानाध्यक्ष, आपको कैबिनेट …

बलिया। एसओ दुबहड़ आरके सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा छाया है।  वीडियो में थानाध्यक्ष आरके सिंह बलिया नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना दे रहे हैं। वह दोनों हाथ जोड़कर दयाशंकर को नमस्कार करते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपका थानाध्यक्ष, आपको कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना देता हूं और आपका स्कोर्ट करने चल रहा हूं पहली बार। व भगवान से मनोकामना पूरी होने की कामना भी करता हूं। थानाध्यक्ष की बात सुनकर दयाशंकर सिंह मुस्कुरा देते हैं।

पुलिस अधिकारी इस मामले पर चुप हैं। करीब एक साल गैर जनपद से स्थानांतरित होकर पहुंचे सब इंस्पेक्टर आरके सिंह को शुरू में चौकी प्रभारी सीयर बनाया गया। कुछ दिनों बाद उन्हें हल्दी थाने की कमान दे दी गई। लेकिन किसी मामले में उन्हें एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।

वहीं, कुछ दिनों बात ही वह दुबहड़ के एसओ बन गए। अब उनके वायरल वीडियो के बाद सत्ता के नजदीक होने से चर्चा शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में एएसपी विजय त्रिपाठी ने कहा वीडियो की जांच की जाएगी।

पढ़ें- इटावा: दूल्हे के भाइयों ने शराब के नशे में किया हंगामा, तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार

संबंधित समाचार