रविवार को 11 उड़ानों से 2,200 भारतीय लौटेंगे स्वदेश: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से रविवार को 11 उड़ानों के जरिए 2,200 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए करीब 3,000 भारतीयों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया। बयान में कहा गया कि इनमें 12 विशेष …

नई दिल्ली। युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से रविवार को 11 उड़ानों के जरिए 2,200 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए करीब 3,000 भारतीयों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया।

बयान में कहा गया कि इनमें 12 विशेष नागरिक और तीन भारतीय वायु सेना की उड़ानें शामिल हैं। गौरतलब है कि रूस के हमले के बाद 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को उसके पड़ोसी देशों के जरिए स्वदेश वापस लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-

फटाफट टैंक फुल करवा लीजिए, मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ खत्म हो रहा :राहुल का केंद्र पर तंज

 

संबंधित समाचार