लखनऊ: सैरपुर इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित भिठौली क्रासिंग के पास शनिवार देर रात सैरपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार की कार में को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में इंस्पेक्टर संजय कुमार की मौत हो गई। बता दें कि संजय कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे। वह 2001 बैच के …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित भिठौली क्रासिंग के पास शनिवार देर रात सैरपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार की कार में को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में इंस्पेक्टर संजय कुमार की मौत हो गई। बता दें कि संजय कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे। वह 2001 बैच के थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अलीगंज अली अब्बास ने बताया कि इंस्पेक्टर अपनी प्राइवेट गाड़ी से थे। वह गश्त कर रहे थे। इस बीच भिठौली क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार वह खुद चला रहे थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आनन फानन ट्रामा ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय कुमार यहां एल्डिको में परिवार के साथ रहते थे। हादसे में इंस्पेक्टर की मौत की सूचना पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी, एसीपी चौक आईपी सिंह व अन्य अफसर और इंस्पेक्ट ट्रामा सेंटर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: डॉ. एमसी सक्सेना के खिलाफ छापेमारी के लिए पुलिस ने मांगे सरकारी पदाधिकारी

संबंधित समाचार