बाजपुर: बारातियों से मारपीट में पिता-पुत्रों समेत आठ पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम हरलालपुर में बारातियों से मारपीट कर दूल्हे के पिता, भाई व भतीजे को घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर में नामजद पिता-पुत्रों व पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चार मार्च की रात ग्राम हरलालपुर में ग्राम बदैपुरा रुद्रपुर निवासी धर्म सिंह के बेटे …

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम हरलालपुर में बारातियों से मारपीट कर दूल्हे के पिता, भाई व भतीजे को घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर में नामजद पिता-पुत्रों व पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चार मार्च की रात ग्राम हरलालपुर में ग्राम बदैपुरा रुद्रपुर निवासी धर्म सिंह के बेटे अजयपाल की बारात आई थी। इसमें किसी बात को लेकर बारातियों की हरलालपुर निवासी कुछ लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें दूल्हे के पिता धर्म सिंह, भाई हुकम सिंह व 13 वर्षीय भतीजे धर्मेंद्र के चोटें आ गई थीं।

मामले में दूल्हे के भाई हुकम सिंह ने बीते दिवस कोतवाली में तहरीर देकर एक ही परिवार के तीन लोगों के अलावा पांच अन्य के खिलाफ मारपीट करने और 40 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर में नामजद राकेश राणा व उसके दो पुत्रों अंकित राणा व सौरभ राणा व पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार