बिजनौर: मां के साथ दवा लेने जा रही बच्ची को कार ने मारी की टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। कार चलाना सीख रही एक महिला ने 14 वर्षीीय बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव हो अपने साथ ले गए। रविवार की सुबह जलालाबाद निवासी 14 वर्षीय जोया …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। कार चलाना सीख रही एक महिला ने 14 वर्षीीय बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव हो अपने साथ ले गए।

रविवार की सुबह जलालाबाद निवासी 14 वर्षीय जोया पुत्री वाहजुद्दीन अपनी मां के साथ दवाई लेने अमान नगर जा रही थी। बताया कि पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों एवं पुलिस ने उसे नजदीक के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके की नजाकत को भापकर चालक और गाड़ी को हिरासत में ले लिया।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक रनजीत कुमार पुत्र रतन कुमार निवासी बाल्मीकि कॉलोनी रमपुरा को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। कार सिखाने वाले तथ्यों की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बिना कार्रवाई के परिजन शव को साथ ले गए और दफना दिया। चर्चा है कि चालक व पीड़ित परिवार में आपनी बातचीत कर समझौता हो गया था।

संबंधित समाचार