गरमपानी: रसोई गैस न मिलने पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा, वाहन को घेरकर किया प्रदर्शन
गरमपानी, अमृत विचार। गैस सिलेंडर न मिला तो कुछ उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने खाली लौट रहे एक वाहन को घेरकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को संभाला। दरअसल, बेतालघाट गैस गोदाम से 161 सिलेंडर लेकर गैस वाहन अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली, जोरासी, चमड़िया क्षेत्र में पहुंचा। धारी, उल्गौर, लोहाली …
गरमपानी, अमृत विचार। गैस सिलेंडर न मिला तो कुछ उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने खाली लौट रहे एक वाहन को घेरकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को संभाला।
दरअसल, बेतालघाट गैस गोदाम से 161 सिलेंडर लेकर गैस वाहन अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली, जोरासी, चमड़िया क्षेत्र में पहुंचा। धारी, उल्गौर, लोहाली आदि गांवों के लोगों को सिलेंडर बांटे। वापसी में चमड़िया क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो सका, जिसको लेकर ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया।

आरोप लगाया कि गांव से सिर पर सिलेंडर लेकर ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे पर रसोई गैस उपलब्ध न हो सकी। आक्रोशित ग्रामीणों ने रसोई गैस लेकर पहुंचे कर्मचारियों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। गैस वाहन के आगे खड़े हो नारेबाजी कर रोष जताया। चौकी पुलिस खैरना को भी सूचना दी गई। चौकी पुलिस के जवान राजेंद्र गोस्वामी व हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे। बमुश्किल ग्रामीणों को समझा बुझा शांत कराया।
गैस प्रबंधक पंकज ज्याला से दूरभाष में हुई वार्ता में गैस प्रबंधक सोमवार को एक बार फिर वाहन भेजने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान हरीश बिष्ट, हर्ष जलाल, देवेंद्र बिष्ट, कुंवर राम, राजेंद्र जलाल, दीवान राम, तेज सिंह, राजेंद्र जलाल, रमेश लाल, लक्ष्मण आर्या आदि मौजूद रहे।
