संभल : गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली/संभल/अमृत विचार। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर आग लग गई। मौके पर एकत्रित भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान व गैस ऐजेंसी को सूचना देकर मदद की …

असमोली/संभल/अमृत विचार। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर आग लग गई। मौके पर एकत्रित भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान व गैस ऐजेंसी को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है।

असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सत्ता निवासी इमरान गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आर्थिक तंगी के चलते मजदूर झोपड़ी डालकर ही रहता है। दो महीने पहले उसने उज्जवला गैस योजना से गैस का कनेक्शन लिया था। प्रतिदिन की तरह इमरान रविवार की सुबह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए चला गया। सुबह आठ बजे उसकी पत्नी भूरी ने चाय बनाने के लिए माचिस की तीली जलाई तो सिलेंडर में हो रही लीकेज गैस ने आग पकड़ ली और देखते देखते ही घर में रखे सामान ने आग लग गई।

आग को देखकर महिला ने घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर को सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने फायर ब्रिगेड को बिना सूचना दिए ग्रामीणों की मदद से आधा घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा कपड़े, चारपाई, राशन आदि सामान जलकर राख हो गया। मजदूर ने बताया कि आग लगने से पचास हजार रुपये का सामान जल गया है। जिससे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

ये भी पढ़ें : संभल : चोरों का बढ़ा आतंक, एक ही रात में 11 जगह चोरी

संबंधित समाचार