बिजनौर से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को युवकों ने पीटा, वजह बस इतनी सी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सूखाताल क्षेत्र में युवकों द्वारा पर्यटक को पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान पर्यटक चोटिल हो गया। अस्पताल में उपचार के बाद पर्यटक को छुट्टी दे दी। यूपी के बिजनौर निवासी हेमंत कुमार अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। रविवार को वह अपने परिवार के साथ केव …

नैनीताल, अमृत विचार। सूखाताल क्षेत्र में युवकों द्वारा पर्यटक को पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान पर्यटक चोटिल हो गया। अस्पताल में उपचार के बाद पर्यटक को छुट्टी दे दी।
यूपी के बिजनौर निवासी हेमंत कुमार अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। रविवार को वह अपने परिवार के साथ केव गार्डन पहुंचा। इस दौरान सड़क के किनारे एक कार चालक गलत दिशा में हेमंत के सामने आ गया। जिस पर उसने विरोध किया। इस दौरान कार में सवार युवक भी कार से बाहर उतरकर हेमंत से उलझ गए। कहासुनी बढ़ी तो युवकों ने पर्यटक को पीट दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत किया। जिसके बाद युवक फरार हो गए। मारपीट के दौरान हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसको बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद पर्यटक को छुट्टी दे दी। एसआई हरीश ‌सिंह ने बताया कि लोगों से युवकों की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पर्यटकों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार