रायबरेली: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से सम्मानित हुई ऊंचाहार की बेटी, बीएड परीक्षा में मिला प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नगर के खरौंआ कुआं निवासी खुर्शीद आलम की पुत्री नाज वारसी ने बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर छत्तीसगढ़ से बैचलर आफ एजुकेशन की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल अनसुइया उइके ने स्वर्ण पदक के साथ बी.एड. की डिग्री से सम्मानित किया। नाज के पिता का है हेयर कटिंग का …

रायबरेली। नगर के खरौंआ कुआं निवासी खुर्शीद आलम की पुत्री नाज वारसी ने बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर छत्तीसगढ़ से बैचलर आफ एजुकेशन की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल अनसुइया उइके ने स्वर्ण पदक के साथ बी.एड. की डिग्री से सम्मानित किया।

नाज के पिता का है हेयर कटिंग का व्यवसाय

खुर्शीद आलम का हेयर कटिंग का व्यवसाय है। कम आय के बावजूद उसने चार बच्चों की शिक्षा दीक्षा में कभी कोई कमी नहीं की ।नाज वारसी ने नगर पंचायत ऊंचाहार के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद से कक्षा 1 से कक्षा 5, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद से कक्षा 6 से 8 तक, कौशिल्या इण्टर कालेज से कक्षा 12 तक, डा. अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार से बी.एस.सी. तक की पढ़ाई की थी।

विवाह के बाद भी नाज ने नहीं छोड़ी पढ़ाई

इसके उपरांत नाज वारसी का विवाह छत्तीसगढ़ में हो गया था। विवाह के उपरांत भी नाज वारसी ने पढ़ना नहीं छोड़ा। नगर निवासी प्रधानाध्यापक अतीश कुमार ने कहा नगर पंचायत में नारी शिक्षा के उत्थान में नाज वारसी का उदाहरण सभी अभिभावकों के लिए प्रेरणादाई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद की प्रधानाध्यापिका रजनीश सिंह और प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार शुक्ल और नगर पंचायत ऊंचाहार के  नागरिकों ने नाज वारसी के पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें: पेंशनर्स के हित में संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहेगा संगठन: वीके मिश्र

संबंधित समाचार