लखनऊ में हुआ रिश्तों का कत्ल!, पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शक ने एक शख्स को इतना अंधा बना दिया कि वह अपनी ही पत्नी का कातिल बन बैठा। पति ने अपनी पत्नी को डंडों से इतना पीटा की , उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा,तो आरोपित पति ने पत्नी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शक ने एक शख्स को इतना अंधा बना दिया कि वह अपनी ही पत्नी का कातिल बन बैठा। पति ने अपनी पत्नी को डंडों से इतना पीटा की , उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा,तो आरोपित पति ने पत्नी के शव को उठाकर घर के बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित चौखड़ी गांव में रविवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की ही रहने वाली एक महिला की हत्या की बात ग्रामीणों को पता चली।

पति-पत्नी पर अक्सर होता था झगड़ा

बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले कुलदीप तथा उसकी पत्नी जया के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था, शनिवार रात भी झगड़ा हो रहा था। कुलदीप को अपनी पत्नी पर शक था। इसी बात को लेकर शनिवार रात बात कहा सुनी से शुरू हुई,जिसके बाद गुस्साए कुलदीप ने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।जिससे उसकी मौत होना बताई जा रही है।

खून ने लथपथ पत्नी को रख दिया घर के बाहर

उसके बाद आरोपित कुलदीप ने खून से लथपथ महिला को उठा कर घर के बाहर रख दिया और मृतका के भाई को फोन कर कहा कि आओ अपनी बहन को ले जाओ। आनन-फानन में महिला के परिजन चौखडी गांव पहुंचते हैं और घर के बाहर पड़ी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचते है, जहां पर चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया जाता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित कुलदीप अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ,झगड़े से नाराज कुलदीप ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें; पीलीभीत: मारपीट के आरोपियों पर दिरयादिली दिखाने पर नप गए दरोगा

संबंधित समाचार