अयोध्या में रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि के यलो जोन की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। सिपाही अयोध्या में किराये के मकान में रहकर रामजन्मभूमि क्षेत्र के यलोजोन …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि के यलो जोन की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।

सिपाही अयोध्या में किराये के मकान में रहकर रामजन्मभूमि क्षेत्र के यलोजोन में ड्यूटी कर रहा था। आज सुबह जब सिपाही ने अपने कमरे का गेट नहीं खोला तो मकान मालिक ने डायल 112 पर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा तो सिपाही मृत अवस्था में मिला। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी वहां पहुंचे।

पुलिस के अनुसार मृतक सिपाही मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही शराब भी पीता था। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: शव-ए-बारात, जुमा और होली को लेकर एसपी गंभीर, थाना स्तर पर होगा होमवर्क

संबंधित समाचार