लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं Bipasha Basu

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बिपाशा बसु काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। आखरी बार बिपाशा ने 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था। 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद विपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। एक्ट्रेस इस साल बॉलीवुड में …

मुंबई। जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बिपाशा बसु काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। आखरी बार बिपाशा ने 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था। 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद विपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। एक्ट्रेस इस साल बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।

बिपाशा बसु ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बहुत सी चीजों को रोक दिया था। बिपाशा ने कहा कि वह चाहती थीं कि कोरोना काल में अपने पूरे परिवार के बारे में बहुत सावधान रहें।

बिपाशा बसु ने कहा कि कोरोना वायरस ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। उस समय सब कुछ इतना अप्रत्याशित था, जो हममें से किसी ने भी कभी अनुभव नहीं किया था। बिपाशा ने कहा कि वह बहुत ज्यादा काम करने के बारे में सोचती नहीं हैं। हालांकि, अब उन्होंने प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

पढ़ें- Jhund: नागराज मंजुले ने फिल्म ‘झुंड’ के लिए की बिग बी की तारीफ

संबंधित समाचार