बाराबंकी: 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं 15 मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। टिकैतनगर थाने की पुलिस ने सोमवार को एक दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस अभियुक्त पर पुलिस विभाग ने ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 15 मुकदमे पहले से ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद …

बाराबंकी। टिकैतनगर थाने की पुलिस ने सोमवार को एक दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस अभियुक्त पर पुलिस विभाग ने ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 15 मुकदमे पहले से ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अंबर पुरवा निवासी लल्लू पुत्र राम हरख को टिकैतनगर पुलिस ने सोमवार को यह कदम तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं। 2013 में टिकैतनगर में ही उसके खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद लगातार उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते चले गए वर्तमान समय पर उस पर 15 मुकदमे दर्ज हैं।

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

बाराबंकी। सफदरगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को 102 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी मोहम्मद मेराज पुत्र मोहम्मद इब्राहिम को सफदरगंज की पुलिस ने उस समय धर दबोचा जैगुआर कैलाशपुरी गेट के सामने मुस्की नगर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

संबंधित समाचार