गोरखपुर: निम्बेश्वर नाथ मंदिर के पास पोखरे में डूबने से जुड़वा भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के निम्बेश्वर नाथ मंदिर के पास पोखरा में नहाते समय दो भाई डूबने लगे। जिसे देख आप पास के लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया। दोनों को अचेत अवस्था में पोखर से बाहर निकला गया। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । दोनों किशोर रामपुरा गांव के राजकुमार …

गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के निम्बेश्वर नाथ मंदिर के पास पोखरा में नहाते समय दो भाई डूबने लगे। जिसे देख आप पास के लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया। दोनों को अचेत अवस्था में पोखर से बाहर निकला गया। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।

दोनों किशोर रामपुरा गांव के राजकुमार मौर्य के पुत्र जुड़वा भाई अरविंद व प्रविंद्र मौर्य उम्र 15 वर्ष हैं। सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ने दोनों को अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरो ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: चीन ने युद्ध के बावजूद रूस को अपना मुख्य कूटनीतिक साझेदार बताया

संबंधित समाचार